फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर काटी बीएसए के कार्यालय की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
फिर काटी बीएसए के कार्यालय की बिजली
विज्ञापन

ललितपुर।
विद्युत विभाग द्वारा सरकारी कार्यालयों से बिजली का बकाया वसूलने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय की बीते दो माह में दूसरी बार बिजली काट दी गई है। विभाग पर बिजली का लगभग 4.80 लाख रुपये बिल बकाया है, जिसके चलते कार्यालय की बिजली काट दी गई है।
विज्ञापन

ऐसे सरकारी कार्यालय, जिन्होंने लंबे समय से बिजली का भुगतान नहीं किया है, इनसे वसूली के लिए अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को चलाए गए अभियान के तहत दोपहर करीब दो बजे बिजली विभाग के कर्मियों द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय की बिजली काट की गई है। ऐसे पहली बार नहीं है कि बीएसए कार्यालय की बिजली पहली बार काटी गई हो। हाल ही में बीते 01 अगस्त को भी कार्यालय की बिजली काटी गई थी। इस दौरान बिजली का बकाया बिल लगभग 4.20 लाख रुपये था, तो अब 4.80 लाख रुपये तक पहुंच गया है। बीते अगस्त माह में जब बिजली विभाग ने कार्यालय की बिजली काटी थी, तो बेसिक शिक्षा विभाग ने बकाया जमा करने के लिए कुछ दिनों की मोहल्लत मांगी थी। जिसपर अगले दिन कार्यालय का कनेक्शन जोड़ दिया गया था। इसके साथ ही बिल भुगतान के बजट के लिए शासन को पत्र भी भेजा था। अभी तक शासन की ओर से कोई आर्थिक सहायता उपलब्ध नहीं कराई गई है। इसलिए विभाग ने दोबारा कनेक्शन काट दिया है। कार्यालय की बिजली कट जाने के बाद दोपहर दो बजे से कार्यालय की समस्त पटलों के कार्य प्रभावित हो गए। सभी पटलों के कार्यों को आनलाइन की कर दिया गया है, बिजली नहीं होने के कारण कंप्यूटर बंद हो गए हैं, जिससे कामकाज भी बंद पड़ गया है। वहीं, दूसरे ओर कार्यालय में काम ठप पड़ जाने के कारण कर्मियों ने अपनी आजादी भी जमकर बनाई, सभी अपनी पटलों को छोड़कर यहां-वहां घूमते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें