फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की भक्ति में खलल डालेगा, बिजली रोशटर

विज्ञापन
विज्ञापन
मां की भक्ति में खलल डालेगा बिजली रोस्टर
विज्ञापन

ललितपुर। नवरात्रि शुरु होने से पहले ही बिजली कटौती का रोस्टर जारी हो गया है। पूर्व सरकार के कार्यकाल से जनपद को दी जाने वाले 24 घंटे की बिजली अब कल से तीन घंटे के लिए काटी जाएगी। कानपुर पनकी ट्रांसमेशन से जारी किए रोस्टर के अनुसार 21 सितंबर से हर रोज तीन घंटे बिजली की कटौती की जाएगी। सुबह 04 बजकर 45 मिनिट से 05 बजकर 45 मिनिट तक एक घंटे तक सुबह के समय और शाम को 07 बजकर 45 मिनिट से 09 बजकर 45 मिनिट तक यानी दो घंटे बिजली गुल रहेगी। शाम के समय की जाने वाली यह दो घंटे की कटौती नवरात्रि के अवसर पर रखी गई मां अम्बे की झांकियों पर होने वाली आरती में भक्तों को समस्या खड़ी करेगी। गौरतबल है कि अब तक जनपद में बिजली की कोई कटौती नहीं की जा रही थी, पिछली सरकार के समय से ही शहर में चौबीस घंटे बिजली उपलब्ध कराने का रोस्टर जारी था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें