फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: 20 हजार की आबादी को बीमारी का खतरा

Fri, 07 Feb 2025 01:09 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छ जलाशय के ऊपर से बह रहा सीवरटैंक व नाली का गंदा पानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शहर में पेयजल आपूर्ति करने वाले स्वच्छ जलाशय में स्वच्छता की अनदेखी की जा रही है। आजादपुरा लेड़ियापुरा स्थित टंकी को स्वच्छ पानी देने वाले 24 केएलडी के सीडब्ल्यूआर के ऊपर सीवर टैंक व नाली का गंदा पानी बह रहा है। सीवर व नाली के ओवर होने पर टैंक के अंदर गंदगी जाने का अंदेशा बना हुआ है। वहीं रिसकर अंदर जाने की भी संभावना है। इसके बाद भी जिम्मेदार मौन बने हुए हैं।
नगर में पेयजल आपूर्ति के लिए कच्चा पानी गोविंद सागर बांध से लिया जा रहा है। पानी को जल शोधन यंत्र में फिल्टर करने के बाद साफ पानी को स्वच्छ जलाशय में एकत्रित किया जाता है। इसके बाद मोटरों से उठाकर टंकी तक भेजा जाता है। जहां से घर-घर तक भेजा जाता है। लेकिन, आजादपुरा के लेड़ियापुरा स्थित टंकी को शुद्ध पानी देने वाले स्वच्छ जलाशय की शुद्धता का ध्यान नहीं दिया जा रहा है। डोंडाघाट स्थित जल संस्थान परिसर में स्वच्छ जलाशय के पास में आवास बना हुआ है। इस आवास का सीवर टैंक लीकेज हो गया है। सीवर टैंक के साथ ही नाली का गंदा पानी स्वच्छ जलाशय के छत के ऊपर बह रहा है। अधिक पानी होने की स्थिति में सीवर टैंक व नाली का गंदा पानी अंदर जाने का खतरा बना हुआ है। साथ ही रिस कर भी जा सकता है। ऐसे में गंदे पानी की आपूर्ति होने पर कई लोगों के बीमार होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। इसके बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन


परिसर में ही ध्यान नहीं दे रहे जिम्मेदार
शहर के पेयजल आपूर्ति का जिम्मा संभाल रहे जिम्मेदारों की कार्य प्रणाली सवालों के घेरे में बनी हुई है। कारण जब परिसर में ही सीडब्ल्यूआर के ऊपर से कई दिनों से दूषित पानी बह रहा है। इसके बाद भी अब तक न तो किसी कर्मचारी ने ध्यान दिया है और न ही किसी अधिकारी की नजर गई है। ऐसे में कार्यप्रणाली का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।
विज्ञापन


स्वच्छ जलाशय के ऊपर व बगल में दूषित व सीवर के पानी के बहने की जानकारी हुई है। इसकी जांच कराकर नाली का निर्माण कराया जाएगा।- शिवराज सिंह, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें