फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: जीएसटी पंजीयन में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। इस वर्ष व्यापारियों में टैक्स अदा करने के प्रति रुझान बढ़ा है। विभाग ने व्यापारियों को जागरूक करने के लिए जगह-जगह शिविर लगाए हैं। इस वर्ष 1138 व्यापारियों ने पंजीयन कराए। अब यहां जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों की संख्या 6,500 हो गई है।
विज्ञापन

पहले सिर्फ बड़े व्यापारी ही अपना पंजीयन करा रहे थे, लेकिन अब छोटे व मंझोले दुकानदारों ने भी पंजीयन कराना शुरू किया है। इससे टैक्स में भी इजाफा हुआ है। पिछले साल दिसंबर तक सिर्फ 54 करोड़ रुपये ही टैक्स के रूप में जमा हुआ था, लेकिन इस वर्ष 56 करोड़ रुपये जीएसटी का जमा हुआ है। विभाग टैक्स बढ़ाने के लिए कई प्रयास कर रहा है, इसके लिए ग्रामीण इलाकों कैंप लगाया जा रहा है। जिससे पंजीयन के लिए ग्रामीण इलाकों के व्यापारी जागरूक हो सकें। ं
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें