संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर-जखौरा। मोबाइल पर मैसेज भेजने और लड़की से मिलने घर पहुंचने के बाद पुलिस से इसकी शिकायत की गई थी। इसके बाद हुई पंचायत में लड़का पक्ष पर दस हजार रुपये मंदिर को अर्थदंड के रूप में देने और लड़की की शादी होने तक उसके गांव से बाहर रहने की बात पर समझौता हुआ था। इसके बाद लड़का अपने रिश्तेदार के यहां रह रहा था।
कामिनी के चाचा देशराज के मुताबिक करीब दो माह पूर्व मिथुन द्वारा कामिनी को मोबाइल पर भेजे गए मैसेज को परिजनों ने देख लिया था। उक्त मैसेज में कामिनी को लेकर कई आपत्तिजनक बातें लिखी थीं। इसके साथ ही एक रात में मिथुन घर में कामिनी से मिलने आया था, जिसे परिजनों ने देख लिया था। इसके बाद पुलिस से शिकायत की थी। समझौता के लिए पंचायत हुई। उक्त पंचायत में लड़के के भविष्य को देखते हुए समझौता हुआ था। मिथुन पर दस हजार रुपये मंदिर को देने का अर्थदंड लगाया था। साथ ही जब तक कामिनी की शादी नहीं हो जाती तब तक मिथुन को गांव से बाहर भेजने का फैसला हुआ था। इसके बाद मिथुन अपने रिश्तेदार के यहां रहने लगा था और तालबेहट में कंप्यूटर की दुकान पर काम करता था। लेकिन, मिथुन मंगलवार रात को तालबेहट से रिश्तेदार के घर न पहुंचकर ग्राम विघा राजपुर कैसे पहुंचा, इसको लेकर मिथुन के परिजन भी कुछ जानकारी होने से इन्कार कर रहे हैं। पोस्टमार्टम सूत्रों के अनुसार पहले लड़की की मौत हुई थी। इसके बाद लड़का मिथुन की मौत हुई। ल