फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मेडिकल कॉलेज में 20 नर्सें करेंगी ज्वाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। मेडिकल कॉलेज में लंबे समय के बाद नर्सों की कमी पूरी होगी। 20 पद रिक्त चल रहे थे, जिन्हें आउटसोर्सिंग कंपनी के माध्यम से भरा जा रहा है। इनके आने से अब स्टाॅफ नर्स की संख्या बढ़कर 200 हो गई है। इनमें 60 पुरानी व 140 नई स्टाॅफ नर्स हैं। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि अब बेहतर सुविधाएं मुहैया कराईं जाएंगी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज को मान्यता भले ही वर्ष 2024 में मिल गई थी। लेकिन अब तक स्टाॅफ नर्स की कमी पूरी नहीं हो सकी थी। यहां पर महज 60 स्टाॅफ नर्सें कार्यरत थीं। ऐसे में कॉलेज के विभिन्न विभाग स्टाॅफ नर्सों की कमी से जूझ रहे थे। बीते महीनों में 140 पदों पर स्टाॅफ नर्स की भर्ती की जानी थी। इनमें से 120 पदों पर स्टाॅफ नर्सों की नियुक्ति हो गई थी। लेकिन 20 पद रिक्त चल रहे थे। इन पर भी अब स्टाॅफ नर्स नियुक्त होकर आ गईं हैं। इन 20 स्टाॅफ नर्स के आने से कॉलेज प्रशासन को राहत हो जाएगी।
विज्ञापन

-
मेडिकल कॉलेज में 20 स्टॉफ नर्स की नियुक्ति हेा गई है। इसके साथ ही अब इनकी संख्या 200 हो गई है। इससे सुविधाओं में और विस्तार होगा।
- डाॅ. मधुरेंद्र राजपूत, नोडल अधिकारी, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें