ललितपुर। नेहरू महाविद्यालय में चल रही स्नातक सेमेस्टर परीक्षा में सोमवार को 1121 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी और 19 अनुपस्थित रहे।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षा में सुबह की पाली में बीए छठवां सेमेस्टर समाज शास्त्र, बीपीएड द्वितीय सेमेस्टर, एमए चतुर्थ सेमेस्टर समाज शास्त्र, बीसीए द्वितीय सेमेस्टर में छात्रांकन 538 के सापेक्ष 526 छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए और 12 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में एलएलबी छठवां सेमेस्टर, एमएससी द्वितीय सेमेस्टर रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, जंतु विज्ञान में छात्रांकन 111 के सापेक्ष 106 छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए और 5 अनुपस्थित रहे।
तृतीय पाली में बीएससी कृषि के छठे सेमेस्टर में 491 के सापेक्ष 489 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी और दो अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान प्राचार्य डॉ. ओमप्रकाश शास्त्री, प्रो. आशा साहू, प्रो. अनिल सूर्यवंशी, हिमांश धर द्विवेदी, जितेंद्र कुमार, डाॅ. रामकुमार रिछारिया, फहीम बख्श, अंकित चौबे आदि स्टाफ मौजूद रहा।