फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बचाव: 19 सत्रों में 1814 युवाओं ने लगवाई वैक्सीन की पहली डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
बचाव: 19 सत्रों में 1814 युवाओं ने लगवाई वैक्सीन की पहली डोज
विज्ञापन

ललितपुर। कोविड महामारी से बचाव के लिए लगाई जा रही वैक्सीन में शनिवार को जनपद के 19 सत्रों में 1814 युवाओं ने पहली डोज लगवाई। वहीं, 45 वर्ष से अधिक उम्र के 918 लोगों ने कोविड टीकाकरण कराया। इस तरह कुल 2732 ने डोज लगवाई।
जिले में अधिक से अधिक लोगों को टीकाकरण के लिए वैक्सीनेशन शिविर लगाए जा रहे हैं। जहां पर युवाओं को ऑनलाइन पंजीयन के बाद टीकाकरण किया जा रहा है। वहीं वृद्धजनों को शिविर में ही पंजीयन कर कोविड डोज लगाई जा रही है। शनिवार को जिला अस्पताल पुरुष में 18 से 44 वर्ष के 90 लोगों ने वैक्सीनेशन कराया।जिला महिला अस्पताल में 100 महिलाओं कोविड टीका लगवाया। इसके अलावा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नेहरूनगर में 80, न्यू पीएचसी गोविंद नगर में 90, इसके अलावा रैन बसेरा में 160, रावर इंटर कॉलेज में 180 लोगों ने वैक्सीनेशन कराया। सूचना कार्यालय में 60, नगर संसाधन केंद्र में 50, जिला सत्र न्यायालय में 60, सीडीओ कार्यालय में 70 लोगों ने को भी टीकाकरण कराया। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिरधा पर 176, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जखौरा पर 70, सीएचसी मड़ावरा में 115, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी में 112, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बार में 110, सीएचसी तालबेहट में 201 लोगों ने डोज लगवाए। न्यू पीएचसी बांसी में 70, बानुपर में 60 युवाओं ने टीकाकरण कराया। इस तरह कुल 1814 युवाओं ने टीकाकरण कराया। वहीं 45 से अधिक उम्र के 918 लोगों ने डोज लगवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
शनिवार को कोविड वैक्शीनेशन को लगाए गए 19 सत्रों में 18 से 44 वर्ष के 1814 लोगों ने टीकाकरण कराया और 45 वर्ष से अधिक उम्र के 918 लोगों ने वैक्सीनेशन कराया।
- डॉ. हुसैन खान, नोडल अधिकारी-कोविड टीकाकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें