फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगह-जगह फैला अतिक्रमण कैसे होगा नगर का विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
जगह-जगह पसरा अतिक्रमण, कैसे हो नगर सुंदर
विज्ञापन

ललितपुर। शहर की मुख्य सड़कों से लेकर प्रमुख बाजारों में दुुकानों के बाहर अतिक्रमण से निजात नहीं मिल पा रही है। अधिकांश बाजारों में अपनी सहूलियत के हिसाब से दुकान संचालक दुकानों के बाहर सामान रखकर अतिक्रमण कर रहे हैं। इससे नगर को सुंदर बनाने में बाधा आ रही है। जिम्मेदार इस अतिक्रमण को देखने के बाद भी नजरअंदाज किए हैं, जिससे अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हैं।
शहर में मुख्य सड़कों व बाजारों में अतिक्रमण बड़ी समस्या है। पानी की बड़ी टंकी से लेकर सदरकांटा, घंटाघर, सावरकर चौक और सावरकर चौक से लोहा पीतल बाजार, सुुुुभाष मार्केट, कटरा बाजार, आजाद चौक और तालाबपुरा रोड अतिक्रमण की जद में इतना अधिक है कि यहां अक्सर सुगम यातायात की समस्या खड़ी हो जाती है। यहां तक कि महावीर प्याऊ से सुभाष मार्केट और कटरा बाजार की स्थिति तो दिन के समय यह रहती है कि आसानी से बाइक निकालना भी चुनौती भरा होता है।
विज्ञापन

बड़ी टंकी से सदरकांटा मार्ग पर भी अतिक्रमण की वजह से अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। ऐसा ही हाल सावरकर चौक से लोहा पीतल मार्केट और तालाबपुरा रोड का है। यहां सड़कों पर दुकान संचालकों द्वारा बाहर सामान जमा लेने की वजह से जाम लगा रहता है। इसी प्रकार सुपर मार्केट में अधिकांशत: अतिक्रमण दुकानों के बाहर तक फैला सामान है। शहर की सुंदरता के रुप में बनाए गए यहां के पार्क भी अतिक्रमण की चपेट में रहते हैं और रात में यह पार्क अराजकतत्वों की गतिविधियों के आरामगाह बन जाते हैं, जिससे यहां आम लोगों को इन पार्कों की सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
रात के समय बाजार बंद होने के बाद महावीर प्याऊ से सुभाष मार्केट, कटरा बाजार, लोहापीतल बाजार का हाल यह रहता है कि इन बाजारों से चार पहिया वाहन भी फर्राटा भरते हैं, जबकि दिन में बाइक निकालना मुश्किल हो जाता है। प्रशासन द्वारा समय-समय पर अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई तो की गई, लेकिन अतिक्रमण से निजात नहीं दिलाई जा सकी। यह अतिक्रमण नगर के विकास में बाधा बन रहा है। इसके लिए प्रशासन को सख्ती के साथ निपटने की योजना तैयार करनी होगी, जिससे नगर में फैले अतिक्रमण से स्थाई निजात मिल सके। ----------
विज्ञापन


सुपरमार्केट में अवैध रूप से अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी गई है। सुभाष मार्केट या फिर अन्य स्थानों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। इसके संबंध में अधिकारियों से वार्ता कर अतिक्रमण हटाने की योजना तैयार की जाएगी।
- रजनी साहू, नगर पालिका अध्यक्ष।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें