स्वास्थ्य विभाग की जांच कराई जाए
ललितपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रमुख सचिव को ज्ञापन देकर स्वास्थ्य विभाग में गड़बड़ियों की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन में बताया या कि जिले में अवैध क्लीनिक संचालित हो रहे हैं। इसकी शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। सरकारी चिकित्सक प्राइवेट प्रैक्टिस को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन पर जिला महामंत्री गजेंद्र राजपूत, अमित रजक, राजू, अमित मालवीय आदि के हस्ताक्षर हैं।