फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांध से सटे गोविंद नगर में नहीं आते नल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांध से सटे गोविंद नगर में नहीं आते नल
विज्ञापन

ललितपुर। गोविंद सागर बांध से सटे मोहल्ला गोविंद नगर मोहल्ले में कभी-कभार ही नल आते हैं। इससे यहां के लोगों को हैंडपंप पर निर्भर होकर रहना पड़ता है। जिन लोगों को हैंडपंप का पानी पीने में नहीं भाता है, उन्हें पाइप लाइन का पानी अन्य मोहल्लों से मंगाना पड़ता है।
शहर के विभिन्न मोहल्लों में व्याप्त पेयजल की समस्या का निदान नहीं हो पा रहा है। मोहल्ला गोविंद नगर में ग्रीन वैली स्कूल के पास रहने वालेेे लोगों को पेयजल के लिए जूझना पड़ रहा है। यहां कभी-कभार ही जलापूर्ति होती है। वरना, अधिकांश समय लोगों को हैंडपंप के सहारे रहना पड़ता है। कई लोगों का कहना है कि यहां गर्मी आते ही पाइप लाइनों में पानी आना बंद हो जाता है। यहां अधिकारी एक बार भी पेयजल की समस्या देखने नहीं आए हैं।
विज्ञापन

उधर, जल संस्थान के अधिकारी भी मानते हैं कि कर्माबाई नगर और गोविंद नगर में कनेक्शन बढ़ने से ग्रीन वैली स्कूल के पास पानी कम ही पहुंच पाता है। पाइप लाइनों में पानी का प्रेशर नहीं बन पाता है। जिससे यह समस्या आ रही है। बीते दिनों नगर पालिका में आयोजित बैठक के दौरान यहां एक नलकूप स्थापित करने का प्रस्ताव किया था। बृहस्पतिवार को नेहरू नगर की मेन राइनिग पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे यहां की जलापूर्ति प्रभावित हो गई। दोपहर में आफीसर्स होस्टल के सामने पाइप लाइन के लीकेज को सही किया गया। यहां कई दिनों से पानी बह रहा था, जिस वजह से सिविल लाइन की जलापूर्ति गड़बड़ा रही थी।

चार महीने से गोविंद नगर ग्रीन वैली स्कूल के पास पानी नहीं आया है। गनीमत यह है कि यहां हैंडपंप लगा है, वरना बड़ी समस्या हो जाती है। वैसे भी पीने के पानी का इंतजाम ढुरा बाजार से कर रहे हैं। यहां से दो कुप्पा पानी हर दिन मंगाते हैं। बाकी अन्य खर्च में हैंडपंप का पानी उपयोग में लाते हैं।
- अफरोज, गोविंद नगर

शुक्रवार को आपूर्ति रहेगी बाधित
शाम चार बजे के आसपास हुई बारिश से बिजली की चाल गड़बड़ा गई। इसका असर जल संस्थान पर पड़ा है। संस्थान के कर्मी बिजली के अभाव में गोविंद सागर बांध से जलापूर्ति के लिए पानी नहीं ले पाए हैं। यही नहीं, नेहरू नगर मेन राइजिंग पाइप लाइन की मरम्मत की टेस्टिंग भी नहीं हो सकी। इससे शुक्रवार को नेहरू नगर व लोअर जोन में जलापूर्ति बाधित रहने की संभावना है।
विज्ञापन


शाम के समय हुई बारिश से बिजली में खराबी आ गई है। इससे टंकियों को भरने में समस्या आ रही है। शुक्रवार को नेहरू नगर मोहल्ले में पेयजल की समस्या हो सकती है। कुछ लोअर जोन का हिस्सा भी प्रभावित होने का अनुमान है।
- रामभुवन, अवर अभियंता, जल संस्थान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें