फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से गिरकर युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक से गिरकर महिला की मौत
विज्ञापन

ललितपुर। थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम मनगुवां निवासी महिला की बाइक से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम मनगुवां निवासी रामदेवी (26) पत्नी भरत अपने मायके थाना महरौनी अंतर्गत ग्राम नैनवारा में थी। जहां से बुधवार की शाम को अपने भाई राजकुमार के साथ अंजनी माता मंदिर पर दर्शन के लिए जा रही थी। इसी दौरान ग्राम छायन के आगे शाम को करीब छह बजे संतुलन बिगड़ने पर अचानक बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। भाई उसे घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी ले गया, जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतका की तीन पुत्रियां व एक पुत्र है। यह जानकारी मृतका के बड़े भाई रामकिशोर ने दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें