फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा विभाग में समन्वयक सहित कई पद चल रहे रिक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूलों में परवान नहीं चढ़ पा रहीं खेल गतिविधियां
विज्ञापन

ललितपुर। बेसिक शिक्षा विभाग में एमडीएम समन्वयक सहित कई पद रिक्त हैं और अस्थाई ड्यूटी के सहारे संचालित हो रहे हैं। इससे एक तो प्राथमिक शिक्षक संघ की अस्थाई ड्यूटी समाप्त करने की मांग पूरी नहीं हो पा रही है और दूसरी ओर स्थाई तैनाती के अभाव में कार्यक्रमों पर विपरीत असर देखा जा रहा है।
छह से चौदह वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों को परिषदीय शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से मध्याह्न भोजन योजना चलाई जा रही है। योजना जिले के 1050 प्राथमिक एवं 512 उच्च प्राथमिक विद्यालय में संचालित हो रही है। इस योजना से एक लाख बहत्तर हजार बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं। बीते साल एक शिक्षक ने आत्महत्या कर ली थी। इस दौरान एमडीएम समन्वयक को हटा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अप्रैल 18 से एबीआरसी प्रशांत कुमार मध्याह्न भोजन योजना को चलाने में सहयोग कर रहे हैं। लेकिन, स्थाई तैनाती के अभाव में मिड डे मील के निरीक्षण भी नहीं हो सके। इसका कई शिक्षक एवं ग्राम प्रधानों ने अनुचित फायदा उठाते हुए खूब मनमानी की। इसी प्रकार जिला व्यायाम शिक्षक एवं जिला स्काउट मास्टर का पद भी लंबे समय से रिक्त चल रहा है। इन पदों पर नियुक्ति के अभाव में अस्थाई व्यवस्था से काम चलाया जा रहा है। इससे खेल प्रतिभाओं को उचित मार्गदर्शन नहीं मिल पा रहा है। नियमत: जिला व्यायाम शिक्षक एवं जिला स्काउट मास्टर जिला स्तर पर होने वाली खेल गतिविधियों में पूरा समय देते हैं, ताकि बच्चे बेहतर से बेहतर प्रदर्शन कर सकें। मौजूदा समय में देखा जा रहा है कि जब जिला व ब्लाक स्तर की गतिविधियों का कार्यक्रम बनता है, उस दौरान कुछ शिक्षक सक्रिय होकर खेल में रुचि लेने लगते हैं। इसके बाद उनका खेल से ध्यान हट जाता है। शिक्षकों का मानना है कि यदि जिला व्यायाम शिक्षक और जिला स्काउट मास्टर की स्थाई तैनाती हो जाए तो साल भर स्कूलों में खेल गतिविधियों के आयोजन हो सकेंगे।

लोकसभा चुनाव आचार संहिता के कारण रिक्त पदों को भरा नहीं जा सका है। अब शीघ्र ही रिक्त पदों के लिए विज्ञापन निकाला जाएगा और तैनाती की जाएगी।
- मनोज कुमार वर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें