फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग ने मुंचगुफा का ढहाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
वन विभाग ने मुंचकुंद गुफा का अतिक्रमण ढहाया
विज्ञापन

ललितपुर। ललितपुर वन रेंज अंतर्गत ग्राम धौर्रा के निकट मुंचकुंद गुफा में बगैर अनुमति के कराए गए निर्माण को विभागीय कर्मियों ने ढहा दिया गया है। गुफा के द्वार पर लगाए चैनल व खिड़की को उखाड़ फेंका और एक आरोपी के खिलाफ विभागीय केस दर्ज कर संबंधित थाने में तहरीर भी दे दी है।
जिले में कई ऐतिहासिक और दर्शनीय स्थल हैं, जो वन क्षेत्र में आते हैं। इस कारण इनकी देखरेख नहीं हो पाती है। बीते दिनों कुछ लोगों ने सुनसान क्षेत्र का फायदा उठाते हुए धार्मिक एवं दर्शनीय स्थल मुंचकुंद गुफा में बगैर अनुमति के निर्माण करा दिया। गुुफा के मुख्य द्वार पर लोहे का चैनल व बगल में खिड़की के साथ दीवार खड़ी कर दी थी। इससे गुफा ने मंदिर की शक्ल ले ली थी। यहां घूमने गए कुछ लोगों ने यहां की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इसका समाचार ‘अमर उजाला’ में 27 मई को पेज नंबर तीन पर ‘मुचकुंद गुफा में हो गया अवैध निर्माण’ शीर्षक प्रकाशित किया गया। इससे वन विभाग के अफसरों के कान खड़े हो गए। यही नहीं, नागरिकों में भी असंतोष फैल गया था। कुछ प्रबुद्धजनों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

इसके मद्देनजर डीएफओ मनोज कुमार शुक्ला ने ललितपुर रेंजर व डिप्टी रेंजर अनूप श्रीवास्तव को अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दिए। ललितपुर रेंजर राजेंद्र सिंह, डिप्टी रेंजर अनूप श्रीवास्तव के साथ पहुंचे वन कर्मियों ने नए निर्माण पर सरिया और हथौड़ा चलाना शुरू कर दिया। लगभग एक घंटे की कार्रवाई में गुफा पुराने स्वरूप में लौट आई। इस पर वन कर्मियों ने राहत की सांस ली। उधर, ग्राम माताखेड़ा निवासी आशाराम के खिलाफ विभागीय केस दर्ज किया गया है, साथ ही पुलिस कार्रवाई के लिए थाना जाखलौन में तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन


पवा और रणछोर भी विवादों के घेरे में
वन विभाग ने मुंचकुंद गुफा के मामले में तेजी दिखाते हुए कार्रवाई कर दी है, लेकिन तालबेहट वन रेंज के ग्राम पवा व रणछोर मंदिर क्षेत्र में कराए गए नवीन निर्माण पर वन विभाग मौन है। दोनों ही मामले विभागीय जांच से बाहर नहीं निकल पाए हैं। ग्राम पवा के मामले में कई स्तर जांचें हो चुकी हैं, लेकिन अफसर किसी नतीजे तक नहीं पहुंच पाए हैं।

जंगल में निर्माण सामग्री कैसे पहुंची है, इसकी जांच कराई जाएगी। इसमें लापरवाही तय करते हुए दोषियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- मनोज कुमार शुक्ला
प्रभारी डीएफओ ललितपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें