फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई विभाग ने पलेवा के लिए नहरों में छोड़ा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंचाई विभाग ने पलेवा के लिए खोली गईं नहरें
विज्ञापन

अफसरों ने टेल तक पानी पहुंचाने के लिए बनाई योजना
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। सिंचाई विभाग ने रबी की बुवाई प्रारंभ होने के साथ ही पलेवा के लिए नहरों में सिंचाई का पानी छोड़ दिया है। इसमें टेल तक पानी पहुंचाने की योजना गई बनाई है।
रोहणी बांध की मुख्य नहर परिचालन प्रारंभ हो गया है। इससे छपरौनी, तिसगना, चौका, गढ़ौली माइनरों में भी पानी छोड़ा जा रहा है। रोहणी बांध की नहर में टेल तक पानी कम पहुंचता है, इसलिए टेल क्षेत्र के कृषकों को कम पानी वाली दलहनी व तिलहनी फसलों की बुवाई के लिए प्रेरित किया जा रहा है। वायी जामनी नहर के साथ बैरवारा माइनर, जरया माइनर, कुरौरा माइनर, भैरा माइनर, सिमिरिया माइनर, बानपुर रजवाहा, अजनौरा माइनर, बानपुर प्रथम माइनर, छिल्ला माइनर, बड़ोखरा माइनर, सूरीकलां माइनर, बानपुर द्वितीय माइनर, दायी जामनी नहर को भी चालू किया गया है जिनमें सत्रह जनवरी तक पानी छोड़ा जाएगा। इसी प्रकार सजनम नहर से सिलावन माइनर, चिरौला माइनर, कुरौरा माइनर, बारौ माइनर प्रथम, द्वितीय, बांसी सजनम नहर, सिंगैपुर माइनर, खजुरिया माइनर, भड़रऊ माइनर, टेनगा माइनर, भौरदा माइनर, झरकोन माइनर, कल्यानपुरा माइनर, तोर माइनर, रमेशरा रजवाहा, खिरिया छतारा माइनर खोल दी गई है जो चौदह फरवरी तक चालू रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

......
ये दी गई सलाह
नहर न काटें, बंधा न लगाए, कुलावे के स्थान में परिवर्तन न करें। नहर की सड़क पर बिना अनुमति के बैलगाड़ी, ट्रैक्टर या ट्रक चलाना दंडनीय है। किसी नहर का पानी किसी खेत में गया हो और उसकी गूूल में निजी साधन से पानी लेना हो तो अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग को फसल प्रारंभ होने के पूर्व ही लिखित रूप में दे दें।
....
रबी सीजन की सिंचाई के लिए नहरों में पानी छोड़ दिया गया है। किसान नहरों से पानी लेते समय उसे यूं ही बर्बाद न होने दें।
इंजी. सीपी सिंह
अधिशासी अभियंता
सिंचाई खंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें