फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर निकले 12 नए कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार को 2566 सैंपलों की जांच में 12 संक्रमित मरीज मिले हैं। अब तक कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 109 हो गई है।
विज्ञापन

जनपद में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा अब डराने लगा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बीते चौबीस घंटे में 2566 मरीजों के सैंपलों की जांच की, जिनमें बृहस्पतिवार को कुल 12 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं जिनमें सभी मरीज एंटीजन जांच में संक्रमित मिले हैं। जबकि इनमें एक संक्रमित मरीज एंटीजन जांच में गौतमबुद्घनगर से प्राप्त हुआ है। इनमें सभी मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है, जिन पर स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार निगाह बनाए हुए है। जबकि बुधवार को ही 22 मरीज संक्रमित पाए गए थे। वर्तमान में कोरोना सक्रिय मरीजों की कुल संख्या 109 हो गई है। बृहस्पतिवार को मिले संक्रमितों में मोहल्ला विदुआ कॉलोनी तालाबपुरा निवासी 31 वर्षीय महिला, ग्राम मिर्चवारा निवासी 26 वर्षीय युवक, बाईपास निवासी 22 वर्षीय युवक, मोहल्ला नई बस्ती निवासी 21 वर्षीय युवक, मोहल्ला आजादपुरा निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति, मोहल्ला तालाबपुुुरा निवासी 22 वर्षीय युवक, ग्राम कुआंतला माता मंदिर के पास जखौरा निवासी 22 युवक, मोहल्ला नेहरूनगर निवासी 20 वर्षीय युवती, तालाबपुरा निवासी 23 वर्षीय युवती, ग्राम लखनपुरा बांसी निवासी 20 वर्षीय युवती, नदीपुरा स्थित कालोनी निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति एवं कस्बा मड़ावरा निवासी 26 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमितों की सूची में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें