फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी-बीना पैसेंजर ट्रेन दो माह के लिए रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी-बीना पैसेंजर ट्रेन दो माह के लिए रद
विज्ञापन

ललितपुर। दिसंबर जनवरी माह में कोहरे की संभावना के चलते झांसी से बीना तक चलने वाली झांसी-बीना और बीना-झांसी पैसेंजर ट्रेन दो माह के लिए रद कर दी गई है। ट्रेन रद होने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

रेलवे प्रशासन द्वारा दिसंबर व जनवरी माह में कोहरे की पूर्व संभावना के चलते झांसी से बीना रेलवे स्टेशन तक चलने वाली झांसी-बीना पैसेंजर ट्रेन दो माह के लिए रद कर दी गई है। 351811 बीना-झांसी पैसेंजर और 451812 झांसी-बीना पैसेंजर को रेलवे द्वारा तीन दिसंबर से 13 दिसंबर तक के लिए रद्द किया गया है। ट्रेन रद्द होने के चलते जानकारी के अभाव में झांसी और बीना की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों खासकर स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थियों को परेशानी उठानी पड़ी है। इसका कारण यह है कि इस ट्रेन के निकलने के बाद लोकल स्तर पर ग्रामीण क्षेत्रों में रोजाना यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए दूसरी ट्रेन नहीं है। ललितपुर से झांसी की ओर शाम के समय पैसेंजर ट्रेन के अलावा दैलवारा, जखौरा, बिजरौठा के लिए अन्य दूसरी ट्रेन नहीं है। इसी प्रकार बीना की ओर भी सुबह के समय एक मात्र ट्रेन झांसी-बीना पैसेंजर ट्रेन ही है, लेकिन अब यह भी दो माह के लिए रद हो गई है। जीरोन, जाखलौन, मोहासा, करौंदा के लिए भी दूसरी ट्रेन नहीं होने के कारण यात्रियों को परेशानी हो रही है। रविवार को यह ट्रेन रद होने से कई लोगों को खासतौर पर अपडाउनर्स यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें