फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर, विश्राम स्थल, ट्रामा केयर सेंटर समेत फ्लाई ओवर की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
हाइवे पर विश्राम स्थल, ट्रॉमा केयर सेंटर समेत फ्लाई ओवर की मांग
विज्ञापन

हाइवे उपभोक्ता समिति ने स्टेयरिंग कमेटी अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। हाइवे उपभोक्ता समिति ने एक ज्ञापन जिलाधिकारी/स्टेयरिंग कमेटी के अध्यक्ष को एक ज्ञापन देकर हाइवे पर आवागमन के दौरान लोगों को मिलनी वाली जरूरी सुविधाओं में रेस्ट एरिया के साथ ट्रॉमा केयर सेंटर, आबादी वाले एरिया में बाईपास पर दोनों ओर सर्विस रोड, नाली, लाइटिंग की व्यवस्था कराए जाने, अनुबंध के अनुसार विभिन्न चैनले पोइंट्स पर वाई जंक्शन, टी जंक्शन, मेजर जंक्शन और बाईपास पर फ्लाईओवर बनाने की मांग की है।
विज्ञापन

स्टेयरिंग कमेटी के अध्यक्ष को दिए ज्ञापन में बताया गया है कि आगामी स्टेयरिंग कमेटी की 28 जनवरी की बैठक में हाइवे उपभोक्ता समिति हाइवे पर व्याप्त चार जन समस्याओं के निराकरण के संबंध में प्रस्ताव प्रस्तुत करेगी, जिसमें कंसेसियर एग्रीमेंट के अनुबंध के अनुसार रेस्ट एरिया विद ट्रामा केयर सेंटर (75.050 से 75.570 किलोमीटर) के सुचारु संचालित किए जाने का प्रस्ताव दिया जाएगा। अनुबंध के अनुसार चिह्नित आबादी क्षेत्र तालबेहट, तेरई फाटक, जमालपुर, टेटा, असऊपुरा, बांसी, लखनपुरा, भौंरसिल, नदनवारा, रौंड़ा, ललितपुर, वाईपास पर दोनों ओर सर्विस रोड, नाली, लाइटिंग की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। तीसरे प्रस्ताव में उपरोक्त अनुबंध के अनुसार चैनेज विभिन्न पाइंट पर वाई जंक्शन, टी जंक्शन, मेजर जंक्शन व इंटर जंक्शन के आइआरसी के मानक के अनुसार बनाए जाने पर विचार कर निर्णय लिया जाए। वहीं बताया कि नगर ललितपुर का वाईपास मन्नू पेट्रोल पंप से बांध के किनारे तक राजकीय महाविद्यालय, पहलवान गुरुदीन महाविद्यालय, दीपचंद चौधरी महाविद्यालय और नेहरु डिग्री कॉलेज एवं वाईपास के दोनों ओर कांशीराम आवास कालोनी स्थित हैं। साथ ही बाईपास के दोनों ओर सघन आबादी क्षेत्र है। इस वजह से आएदिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उक्त बाईपास पर फ्लाईओवर निर्माण कराया जाए या फिर उक्त बाईपास को रेलवे क्रॉसिंग से ग्राम रजवारा होते हुए पनारी, हर्षदेव तालाब से होते हुए मसौरा बैरियर पर मिलाया जाए, जिससे दुर्घटनाएं न हों और जान माल की रक्षा हो सके। साथ ही प्रस्ताव के क्रियान्वयन तक उक्त वाईपास के दोनों ओर सर्विस रोड व्यवस्था कराई जाए। ज्ञापन पर नीलम सिंह वर्मा, सरवर खां, ऊदल सिंह पटेल के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें