फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस चालकों पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
एंबुलेंस चालकों पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप
विज्ञापन

नसबंदी कराकर घर लौट रहीं थी महिलाएं
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लॉक स्तर पर नि:शुल्क महिला नसबंदी (ऑपरेशन) शिविर चल रहा है। महिलाओं और तीमारदारों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था विभाग की ही एंबुलेंस के द्वारा की गई। लेकिन जनपद के अंतिम छोर पर विभागीय कर्मचारियों द्वारा परिजनों से ही वसूली का खेल चला रहे हैं, जहां महिलाओं को घर तक पहुंचाने के एवज में सुविधा शुल्क बसूलकर सरकारी मंशा पर पानी फेर रहे हैं।
विज्ञापन

विकासखंड मड़ावरा के सौंरई गांव की सहरिया बस्ती से दो और कारसदेव मुहल्ला से एक महिला अपने परिजनों के साथ शुक्रवार के सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा पहुंची, जहां आयोजित शिविर में ऑपरेशन कराने कुछ महिलाएं और भी पहुंचीं थी। परिजनों के बताये अनुसार अपने नंबर के इंतजार में काफी देर शाम हो गई, तब कहीं जाकर नंबर लगा, ऑपरेशन थियेटर से बाहर निकले तो एंबुलेंस रात आठ बजे अस्पताल के बाहर मिली, जिसमें तीनों महिलाएं उनके परिजन एवं दो आशा बहुएं सवार हुए। परिजनों का आरोप है कि रास्ते में एंबुलेंस के चालक ने उन्हें गंतव्य तक छोड़ने के एवज में सुविधाशुल्क की मांग की गई और घर पहुंचकर वसूला भी गया। विरोध करने पर उल्टी धमकियां देने लगे। परिजनों ने दोषियों के बिरुद्ध कार्रवाई की मांग जिला प्रशासन से की है।
विज्ञापन

-
छोटे भाई की पत्नी का ऑपरेशन हुआ था, मड़ावरा से सौंरई तक छोड़ने के मध्य तीन सौ रूपये ड्राइवर द्वारा मांगा गया।
पुष्पेंद्र कुशवाहा, सौंरई
-
अस्पताल के गेट पर पैसों के लेनदेन संबंधी कोई बात नहीं हुई थी। घर आकर सौ रुपये लिये, जो गलत है।
तेजराम सहरिया, सौंरई
-
मेरी बहु का ऑपरेशन शुक्रवार को हुआ, एंबुलेंस के चालक और सहचालक द्वारा रुपये लिए गए।
श्रीबाई, सौंरई
-
जांच के उपरांत जो दोषी होंगे, उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. प्रताप सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें