गुरुदीन महाविद्यालय में गणित दिवस पर हुई गोष्ठी
ललितपुर। पहलवान गुरूदीन ग्रुप ऑफ कालेज में राष्ट्रीय गणित दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर डायरेक्टर सौरभ यादव ने किया। इस दौरान संस्थापक पारसनाथ यादव ने कहा कि यह दिन महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन का जन्म दिवस है। जिसे राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में मनाया जाता है। रामानुजन जी का जन्म 22 दिसम्बर 1887 को मद्रास से 400 किलोमीटर दूर दक्षिण भारत के ईरोड नामक नगर में हुआ था। महाविद्यालय निर्देशक पूजा यादव ने कहा कि श्रीनिवास जी की 125 वी जयन्ती के अवसर पर भारत सरकार द्वारा वर्ष 2012 को राष्ट्रीय गणित दिवस घोषित किया गया। प्राचार्य डॉ. महेश कुमार झा ने बताया कि व्यवहारिक जीवन के गणित महत्व के वारे में बताते हुए कहा कि जगत में कोई भी वस्तु वह गणित के बिना आप कुछ नही कर सकते हो, आपके चारो ओर सब कुछ गणित से सम्बन्ध है। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय की गणित प्रवक्ता दिव्या मेेहरा ने विद्यार्थियों को गणित का महत्व और उसके पाठ्यक्रम के बारे में बताया। प्राचार्य डॉ. सूफिया ने बताया कि श्रीनिवास रामानुजन ब्राहमण परिवार से सम्बन्ध रखते थे। उनके पिता कुम्भकोणम में एक कपडा व्यापारी के यहां मुनीम का कार्य करते थे। रामानुजन का बचपन निर्धनता व कठिनाईयों में बीता। वह अधिकतर विद्यालय में अपने दोस्तों से किताबें उधार लेकर पढ़ते थे। गणित के अतिरिक्त अन्य विषयों में रुचि ना होने के कारण कठिनाई से परीक्षा उत्तीर्ण कर पाते, लेकिन गणित में हमेशा वे 100 प्रतिशत अंक पाते थे। इस अवसर पर महाविद्याय का स्टॉफ ओमप्रकाश यादव, पूजा यादव, डॉ. वन्दना याज्ञिक , प्रीति शुक्ला, दीपिका जैन, रजनी यादव, पूजा झॉ ,भूपेन्द्र सिंह, संध्या राजपूत, दिव्या मेहरा, साधना नागॅल, विभा ताम्रकार, नीलम राजपूत, पंकज सेन, आशीष राजपूत, छाया सेन, श्री नारायण दास, आशीष आग्रवाल, रत्ना याज्ञिक, नसीम खॅान, अनिल शुक्ला, रामलखन यादव, गंगाराम झॉ, शोभाराम, गोपाल यादव, कल्याण सिंह, राकेश वर्मा, मुजफ्फर अली, रामसहाय, विमला, आदि समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।