फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: कुंभ स्पेशल ट्रेन से 1100 यात्री प्रयागराज हुए रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। महाकुंभ जाने के लिए ललितपुर स्टेशन पर शाम में एक विशेष ट्रेन चलाई जा रही है। भीड़ बढ़ने पर एक अतिरिक्त स्पेशल ट्रेन का भी इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं के लिए रोजाना दो स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था की गई है। 01817 कुंभ स्पेशल और 01819 दूसरी स्पेशल मेला ट्रेन को तैयार रखा जा रहा है, ताकि एक ट्रेन निकलने के बाद भी यदि यात्रियों की संख्या अधिक हो तो देर रात दूसरी ट्रेन मंगाकर ललितपुर से संचालित की जा सके। फिलहाल दो दिनों से भीड़ कुछ कम है और एक ही कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। बुधवार को भी कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन रात आठ बजे के बाद किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार की अपेक्षा भीड़ कुछ कम थी। इसके चलते एक ही ट्रेन से यात्री कुंभ के लिए रवाना हो सके। इस दौरान एक हजार से अधिक श्रद्धालु कुंभ के लिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें