फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालयों का समय हो सुबह 07 से 11 बजे तक

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यालयों का समय हो सुबह सात से 11 बजे तक
विज्ञापन

ललितपुर। वर्तमान में जनपद में काफी भीषण गर्मी पढ़ रही है। जनपद का पारा 40 डिग्री पार कर चुका है। ऐसे में सुबह 10 बजे के बाद धूप में निकलने में लोगों की हालत खराब हो जाती है। स्कूली बच्चों को दोपहर 01 बजे तक की तेज धूप का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों की इस समस्या को देखते हुए राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश की जनपद इकाई ने डीएम को ज्ञापन देकर विद्यालय संचालन के समय में बदलाव करने की मांग की है। संगठन ने मांग की है कि वर्तमान भीषण गर्मी को देखते हुए विद्यालय का समय सुबह सात से 11 बजे तक का कर दिया जाए। वहीं, उन्होंने बताया कि शासनादेश के तहत तेज धूप व लू से बचाव के लिए जिला शिक्षा समिति के पास अधिकार है कि वह विद्यालय संचालन का समय परिवर्तित कर सकते हैं। ज्ञापन पर जिलाध्यक्ष रविकांत ताम्रकार, हरभजन सिंह सिसौदिया, कैलाश चंद्र राणा, अंशु नामदेव, अरविंद तिवारी, अंबरीष विश्वकर्मा, वीर सिंह, आरिफ खान, कमलदास, शंकरलाल, ऋतुराज, संजय के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन

वहीं, उत्तर प्रदेशीय पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ ने भी बच्चों के हित में विद्यालय के संचालन का समय बदलने मांग की है। उन्होंने जिलाधिकारी को वह शासनादेश भी प्रेषित किया है, जिसमें प्रमुख सचिव सुरेशचंद्रा ने विगत 13 अप्रैल को शासनादेश जारी करके लू व तेज धूप से बचाव के लिए विद्यालय का समय सुबह सात से 11 बजे तक करने की बात कही गई है। ज्ञापन पर जिलाध्यक्ष नीरज चतुर्वेदी व महामंत्री नारायण दास के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें