लखीमपुर खीरी। धौरहरा ब्लॉक के गांव बबुरी में बुधवार को पंच कुंडीय महायज्ञ एवं युग सृजेता कार्यक्रम के तहत गायत्री महायज्ञ का समापन भंडारे के साथ हुआ। दोपहर में युवा सम्मेलन हुआ, जिसमें वरिष्ठ गायत्री परिजन सत्यनारायण वर्मा ने युवाओं को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर रक्तदान के लिए आह्वान किया।
युवा प्रकोष्ठ के अनुराग मौर्य ने युवा शक्ति जागरण का बोध कराया। कुलदीप वर्मा ने युवा मंडल गठन एवं युग सृजेता अभियान से युवाओं को जोड़ा। युवा प्रकोष्ठ के अजय वर्मा, सचिन जायसवाल ने जो देते लहू वतन को, उनको शत-शत प्रणाम गीत गाकर युवाओं को रक्तदान के लिए जागरूक किया। इससे चंद्रशेखर वर्मा, सूरज वर्मा, सर्वेश वर्मा, अजय वर्मा, सचिन जायसवाल, श्रवण वर्मा आदि युवाओं ने रक्तदान करने का संकल्प लिया।
इनका तिलक-चंदन कर स्वागत करते हुए रक्तदान दीप महायज्ञ हुआ। ऊंचगांव महतौपुरवा में वृक्षगंगा मार्ग बनाने वाले हरीतिमा युवा मंडल संयोजक सौरभ वर्मा को धौरहरा ब्लॉक का युवा प्रकोष्ठ समन्वयक बनाया गया। बुधवार को महापूर्णाहुति और भंडारे के साथ चार दिवसीय कार्यक्रम का समापन हुआ। मुंशीलाल वर्मा, युवा प्रकोष्ठ के श्रवण वर्मा, यज्ञ देव वर्मा, मुरलीधर वर्मा, अमित वर्मा, शिखा वर्मा, शिवनंदिनी, जूही, स्तुति वर्मा, अमित वर्मा, श्रवण चौधरी, सुशील रस्तोगी, संदीप वर्मा, अहिल्या देवी आदि मौजूद रहीं।