फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धौरहरा में गोली मारकर युवक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा। कोतवाली क्षेत्र के छंगापुरवा गांव में बुधवार की रात नौ बजे रंजिश के चलते एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने पिता की तहरीर पर गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छंगापुरवा मजरा सेमरी निवासी मालती प्रसाद अपने लड़के राजेश (26) के साथ पड़ोसी गांव कंचनपुर के प्रधान से मिलने गए थे। वापस आते वक्त रात नौ बजे गांव से पहले ही हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर राजेश को घायल कर दिया और भाग गए। सूचना पर सीओ टीएन दुबे व कोतवाली प्रभारी डीपी शुक्ला मय फोर्स पहुंचे।
घायल राजेश को जिला अस्पताल लाया गया मगर खून ज्यादा बह जाने से रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। रात में ही एसपी संजीव सुमन भी मौके पर पहुंचे और मृतक राजेश के पिता से घटना की जानकारी ली। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने छंगापुरवा निवासी तीन आरोपियों खग्गा, अनुज और नरेश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

पूछताछ की जा रही है। एसपी संजीव सुमन ने बताया कि मृतक राजेश के पिता ने पूछताछ में रिश्तेदारी के ही तीन लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। कुछ दिन पहले हुए विवाद की रंजिश में गोली मारने की बात कही है।
जमीन विवाद में चाचा की मदद करना पड़ा भारी
धौरहरा। राजेश के पिता ने मालती प्रसाद ने बताया कि कुछ दिन पहले नामजद आरोपियों और उनके भाई के बीच जमीन को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें राजेश ने अपने चाचा की मदद की थी। इसी बात की नाराजगी के चलते आरोपियों ने उनके बेटे राजेश की हत्या कर दी।
पिता मालती प्रसाद ने बताया कि उनके भाई बृजलाल पुत्र मुल्लू और छंगापुरवा गांव के ही खग्गा पुत्र राम किशुन, अनुज पुत्र मिश्री और नरेश पुत्र रामकिशुन गौतम के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। राजेश अपने चाचा बृजलाल का पक्ष लिया करता था और उनकी मदद करता था।
बुधवार रात नौ बजे के करीब रात को जब वह और उसका राजेश बाइक से कंचनपुर से वापस अपने घर लौट रहा था, तभी गांव के ही गोकरन के खेत के पास खग्गा और अनुज बाइक के सामने आ गए। बाइक रुकते ही नरेश ने तमंचे से राजेश फर फायर झोंक दिया। गोली पीठ पर लगी। कोतवाल डीपी शुक्ला ने बताया कि बृहस्पतिवार देर शाम तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई थी।
उधर, राजेश की पत्नी शालिनी और बच्चों की हालत देखकर हर कोई गमजदा है। गांव में सन्नाटा पसरा है। परिजन ने बताया कि राजेश की शादी आठ साल पहले हुई थी। मृतक के दो बच्चे भी हैं। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें