फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरौंचा गांव के खेतों में बाघ दिखने से ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
Panic among villagers due to tiger sighting in the fields of Marauncha village
विज्ञापन
पलियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क के जंगल से निकलकर इलाके के मरौंचा गांव के गन्ने में खेत में एक बाघ पहुंच गया है। वन विभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर कॉम्बिंग की और बाघ की लोकेशन ट्रेस करने का काम शुरू कर दिया है। खेत में बाघ दिखने से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

मरौंचा गांव में एक बाघ की मौजूदगी हुई है। बाघ एक ग्रामीण की दो बकरियों को निवाला बना चुका है, जबकि एक किसान के खूंटे से बंधे दो पड्डों में एक को बाघ मार चुका है। ग्रामीणों ने बाघ देखा तो इसकी सूचना वन विभाग के साथ ही पुलिस को दी।
सूचना पर वन विभाग के पलिया रेंजर रमेश चंद्र मौर्य और पलिया इंस्पेक्टर सैयद मोहम्मद अब्बास दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से जानकारी हासिल की। इसके बाद से लोकेशन ट्रेस करने के लिए कांबिंग शुरू कर दी गई है। ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार की शाम से बाघ गन्ने के खेतों में देखा जा रहा है। खेतों के पास ही गांव है, जिससे ग्रामीण दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें