फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर-16 फुटबाल में गुरूकुल के पांच छात्रों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। फुटबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से अंडर-16 फुटबाल के लिए हुए ट्रायल में गुरुकुल एकेडमी के पांच छात्रों का चयन हुआ है। पांचों छात्र 17 अक्तूबर को गोवा में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की फुटबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

गुरुकुल एकेडमी के प्रबंधक मुकेश अग्रवाल ने बताया कि फुटबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से अंडर 16 का ट्रायल हुआ था। इसमें गुरुकुल एकेडमी के अंश मिश्रा, विविध टेकरीवाल, सुरेंद्र गुप्ता, मानस मिश्रा और कृष्णा शर्मा का चयन हुआ है। ये पांचों छात्र 17 अक्तूबर को गोवा में खेली जाने वाली राष्ट्रीय स्तर की फुटबाल प्रतियोगिता के लिए चयनित किए गए हैं। चयन करने वालों में फेडरेशन के संदीप अवस्थी, सुखवंत सिंह, प्रमोद यादव व संदीप सिंह रहे। इसके अतिरिक्त स्कूल में सेल्फ डिफेंस के लिए बच्चों को जूडो-कराटे का भी अभ्यास कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें