फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबॉल टूर्नामेंट के चौथे दिन लखनऊ और गोरखपुर विजय़ी

विज्ञापन
खीरी में विजेता टीम के साथ मुख्य अतिथि। - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। नगर के स्वर्गीय राजेंद्र गिरि स्मारक स्टेडियम के मैदान पर खेले जा रहे पब्लिक इंटर कॉलेज कप प्रादेशिक फुटबॉल टूर्नामेंट के चौथे दिन बुधवार को दो मैच खेले गए। इसमें लखनऊ और गोरखपुर की टीम विजयी रही।
विज्ञापन

गोला क्लब के तत्वावधान में आयोजित प्रादेशिक फुटबॉल टूर्नामेंट चौथे दिन के मैच की शुरुआत मुख्य अतिथि विजय सिंह चौहान, पंकज यादव और महेंद्र गिरि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। पहला मैच लखनऊ और मिर्जापुर की टीम के बीच खेला गया। निर्धारित समय में दोनों टीमें बराबरी पर रही। निर्णायकों ने दोनों टीमों को साढ़े सात-सात मिनट का अतिरिक्त समय दिया। जिसमें लखनऊ की टीम ने मिर्जापुर को 1-0 से पराजित कर दिया।
वहीं दूसरा मैच कुशीनगर और गोरखपुर के बीच खेला गया। जिसने गोरखपुर की टीम 2-1 से विजेता रही। कमेंट्री अतीक अहमद ने की। इस मौके पर विधायक अरविंद गिरि, राजेंद्र कुमार, जनार्दन गिरि, मधुसूदन गिरि, धर्मेंद्र गिरि मोंटी, पंकज गुप्ता, कमाल अहमद, अफसर अली, जैनुद्दीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें