फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवागंज। ट्रक की टक्कर से घायल बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रक को पुलिस अभी तलाश नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के मझरा फार्म (बुढ़नापुर) गांव निवासी और पशुपालन कर्मी शिव पूजन दीक्षित का पुत्र विशाल दीक्षित (28) बुधवार को शहर के मोहल्ला अयोध्यापुरी निवासी शुभम उर्फ मिक्की के साथ बाइक से बरात में शामिल होने गए थे। बुधवार देर रात दोनों वापस अपने घर आ रहे थे। इस बीच रामापुर कस्बे के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें दोनों सागंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने विशाल की हालत गंभीर देख उसे लखनऊ रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वही शुभम उर्फ मिक्की की हालत नाजुक बनी है। मृतक शहर के किसी कपड़े के शो रूम पर काम करता था। कुछ ही महीने पहले उसकी शादी हुई थी। मृतक के पिता पशु चिकित्सा केंद्र पतरासी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें