फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा महोत्सव: शास्त्रीय संगीत गायन की विजेता बनीं रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। भगवानदीन आर्यकन्या डिग्री कॉलेज में हर साल की तरह इस बार भी युवा महोत्सव मल्हार कार्यक्रम मनाया जा रहा है, जिसके तहत बुधवार को हुई शास्त्रीय संगीत गायन प्रतियोगिता में रिया प्रथम रहीं।
विज्ञापन

बुधवार को संगीतकार आरडी बर्मन को श्रद्धांजलि देने के लिए संगीत गायन विभाग में आयोजित शास्त्रीय संगीत प्रतियोगिता में तमाम छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता जसविंदर कौर के संयोजन में हुई। इसके निर्णायक प्रवक्ता विमलेश पटेल एवं पूजा शुक्ला ने रिया को प्रथम, स्नेहा को द्वितीय एवं प्रियांशी को तृतीय व मोनिका को सांत्वना पुरस्कार विजेता घोषित किया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. सुरचना त्रिवेदी ने कहा कि युवा महोत्सव मनाने का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को प्रतिभा निखारने के लिए एक उचित मंच देना है, जिससे छात्राएं अपने हुनर को निखार सकें। वहीं छात्रा साधना एवं साक्षी ने अपनी प्रस्तुत देकर संगीतकार आरडी बर्मन को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर कॉलेज स्टाफ और छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें