फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों में वैज्ञानिक सोच पैदा करती है विज्ञान प्रदर्शनी: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। समग्र शिक्षा अभियान के तहत जिला स्तरीय तीन दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ बुधवार को जीआईसी में हुआ, जिसमें जिले के 77 स्कूलों के 220 छात्रों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि इससे बच्चों में विज्ञान के प्रति रुझान बढ़ता है और उनकी सोच में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित होता है। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि बच्चों में कम उम्र से ही विज्ञान के क्षेत्र में अभिरुचि पैदा करें, जिससे वह आगे चलकर देश के लिए कुछ नया कर सकें।
डीआईओएस ओपी त्रिपाठी ने कहा कि प्रदर्शनी के आयोजन का उद्देश्य बच्चों की बौद्धिक एवं तार्किक क्षमता विकसित करना है। प्रदर्शनी में शामिल 77 स्कूलों के 220 छात्र छात्राओं ने भौतिक, रसायन, जीव विज्ञान सहित गणित विषय पर मॉडल प्रस्तुत किए हैं। विजेताओं केा प्रदर्शनी के समापन पर सम्मानित किया जाएगा। जीआईसी प्रधानाचार्य डॉ. आरके आर्य, विनोद कुमार, अनिल कुमार, विपिन मिश्रा, प्रेमचंद्र, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में शामिल विद्यालय
राजकीय विद्यालय- 44
सहायता प्राप्त विद्यालय- 26
वित्तविहीन विद्यालय- नौ
प्रदर्शनी में शामिल कुछ छात्र छात्राएं- 220
प्रदर्शनी में ताक पर कोरोना प्रोटोकॉल
कोरोना काल में शादी ब्याह से लेकर आदि अन्य तरह के आयोजनों में केवल 100 लोगों के शामिल होने की परमीशन है। वह भी कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए। मगर, विज्ञान प्रदर्शनी के दौरान न तो डीआईओएस ने मास्क लगाया और न ही छात्रों के बीच सामाजिक दूरी का पालन कराने की जरूरत समझी। हां, इतना जरूर रहा कि डीएम के पहुंचने से पहले छात्रों को मास्क लगाने के लिए कहा जाता रहा है। डीआईओएस का मास्क न लगाना और कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन न होना लोगों में खासा चर्चित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें