फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीरा रोड पर ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। पलिया-भीरा रोड पर ट्रक यूनियन के पास ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

इलाके के अतरिया गांव विनोद कश्यप का 20 वर्षीय पुत्र आकाश शुक्रवार शाम पलिया बाइक से किसी काम को लेकर आया था। इस दौरान वापस जाते समय जर्जर पलिया-भीरा मार्ग पर ट्रक यूनियन के पास ट्रैक्टर-ट्राली व अज्ञात कार के बीच में आने से युवक की दबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जबकि ट्रैक्टर-ट्रॉली को अपने कब्जे में ले लिया। उधर, कार सवार मौके से फरार हो गया। घटना के बाद रोड पर काफी भीड़ लग गई। बता दें कि आकाश की अभी कुछ माह पूर्व ही शादी हुई थी। उसकी पत्नी समेत अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें