फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव पर युवाओं ने किया सामूहिक मंत्र लेखन

विज्ञापन
वार्षिकोत्सव पर हवन पूजन करते गायत्री परिजन - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। गायत्री शक्तिपीठ नवीन प्रयाग शारदा नगर के 45वें वार्षिकोत्सव पर नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ हुआ। अनुराग मौर्य ने बताया महायज्ञ के चौथे दिन पांच पालियों में गायत्री यज्ञ हुआ। इसमें आहुतियां डालकर युवा श्रद्धालुओं ने सद्बुद्धि के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नौ कुंडीय यज्ञशाला के यज्ञमय वातावरण में एक आदर्श विवाह संस्कार, दो यज्ञोपवीत, दो पुंसवन, तीन विद्यारंभ संस्कार हुए। वहीं युवा साधना अभियान में साधक युवाओं ने सामूहिक गायत्री मंत्र लेखन किया। गायत्री परिवार के श्रीराम वर्मा, जीवन कुमारी त्रिवेदी, उपेंद्र मिश्र, सरोजिनी मिश्रा, विजेंद्र त्रिपाठी, अनिरुद्ध प्रसाद वर्मा, रामसनेही शुक्ला युवा, प्रकोष्ठ के यज्ञदेव वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें