फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नवाचार, आधुनिक तकनीक से जन जागरण कर रहे युवा

विज्ञापन
संदीप कुमार वर्मा - फोटो : क्रिकेट मैच में शॉट खेलता खरेला का खिलाड़ी।
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। स्वामी विवेकानंद से बड़ा आदर्श युवाओं के लिए कोई दूसरा नहीं हो सकता। शहर में भी कुछ ऐसे युवा हैं, जो अपने कार्य से इतर सामाजिक सरोकार से जुड़े रहकर जन जागरण कर रहे हैं। साथ ही देश दुनिया में छोटी काशी की पहचान दिला रहे हैं। उनके इस प्रयास की क्षेत्र में चर्चा हो रही है।
विज्ञापन



नशे के विरुद्ध मुहिम चला रहे संदीप
युवा स्वयंसेवक संदीप कुमार वर्मा को इस बार के 15 अगस्त के राष्ट्रीय समारोह दिल्ली में विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित कर सम्मानित किया जा चुका है। छह जनवरी को संदीप कुमार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधि मंडल हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल से मिला था और अपने विचार रखे थे। संदीप अपने जिले के युवाओं के साथ नशे के विरुद्ध अभियान चला रहे हैं।




तकनीक से छोटी काशी को दिला रहे पहचान
नगर निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रशांत मिश्र अपनी तकनीकी सूझबूझ एवं ज्ञान से शहर के आयोजनों एवं धार्मिक धरोहर का प्रसार प्रचार कर रहे हैं। वे डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से शहर को पहचान दिला रहे हैं।
विज्ञापन




बेसहारा पशुओं के इलाज, आश्रय के लिए चला रहे मुहिम
नगर निवासी अभिषेक दयानिधि फाउंडेशन के माध्यम से बेसहारा गायों और कुत्तों की सेवा कर रहे हैं। बेसहरा जानवरों को खाना खिलाने से लेकर घायल होने पर उनका इलाज करते हैं। यहां तक बेसहारा जानवर की मृत्यु होने पर उनका अंतिम संस्कार भी करते हैं। अभी तक 300 से अधिक जानवरों का इलाज व 50 से अधिक बेसहारा पशुओं का अंतिम संस्कार कर चुके हैं।



शहर के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बनाया संगठन
इंजीनियर विनायक श्रीवास्तव ने छोटी काशी के नाम से विख्यात शहर के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए संगठन बनाया है। अपने संगठन के माध्यम से वे शहर की गायन, चित्रकला, फोटोग्राफी के क्षेत्र में नई प्रतिभाओं को मंच देकर छिपी प्रतिभाओं को समाज के सामने लाने का काम कर रहे हैं। गोला नगर व संपूर्ण जिले की ऐतिहासिक व पौराणिक जानकारी को डिजिटल दुनिया में प्रस्तुत किया है। कोरोना महामारी के दौरान पौराणिक शिव मंदिर की शृंगार पूजा काे डिजिटल तकनीक के माध्यम से नौ लाख से अधिक लोगों को दिखाया था।



पर्यावरण एवं स्वच्छता के प्रति कार्यों से मिलिंद बने ब्रांड एंबेसडर
इंजीनियर मिलिंद शुक्ल पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता जागरूकता के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। उनके नवाचारों से प्रभावित होकर गोला नगर पालिका परिषद ने उन्हें गोला के ब्रांड एंबेसडर की उपाधि दी है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में उनके शोधपत्र प्रकाशित हुए हैं।

संदीप कुमार वर्मा- फोटो : क्रिकेट मैच में शॉट खेलता खरेला का खिलाड़ी।

संदीप कुमार वर्मा- फोटो : क्रिकेट मैच में शॉट खेलता खरेला का खिलाड़ी।

संदीप कुमार वर्मा- फोटो : क्रिकेट मैच में शॉट खेलता खरेला का खिलाड़ी।

संदीप कुमार वर्मा- फोटो : क्रिकेट मैच में शॉट खेलता खरेला का खिलाड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें