फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गुड़ आढ़ती की आत्महत्या के मामले में छह पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। राजापुर मंडी स्थित एक गुड़ आढ़ती के फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

बता दें कि मृतक की जेब से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था। जिसमें ब्याज पर पैसा लिए जाने की बात लिखी हुई थी। आढ़ती की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा लिखते हुए जांच शुरू कर दी है।
मृतक विवेक गुप्ता उर्फ बंटी निवासी द्वारिकापुरी की माता गीता गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बेटा मेडिकल स्टोर की दुकान चलाता था। सुमित मित्तल, रितेश मित्तल निवासीगण बहादुर नगर, दिनेश वर्मा व अजय वर्मा निवासीगण छाउछ से कुछ रुपये लिए थे। बताया कि उक्त चारों लोगों का सारा पैसा ब्याज सहित चुकाया जा चुका है, फिर भी सभी लोग अतिरिक्त धनराशि की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

घटना से एक दिन पहले उक्त लोगों ने नवाब उर्फ आमिर व अकरम निवासीगण गुटैयाबाग को वसूली के लिए घर भेजा था। आरोपियों ने घर पर आकर धमकाते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। आरोप है कि सुमित व रितेश मित्तल ने मेडिकल वाली दुकान के कागज ले भी लिए थे, वहीं गुड मंडी वाली दुकान पर भी कब्जा करने के लिए धमका रहे थे।
विज्ञापन

इसी के चलते बंटी ने आत्महत्या कर ली है। कोतवाली प्रभारी अंबर सिंह ने बताया कि तहरीर में नामजद आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया है जांच की जा रही है। जल्द ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें