डॉ. दिनेश जायसवाल
- फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी मंत्रालय के वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद् (सीएसआईआर) ने कक्षा एक से लेकर 12 तक के छात्रों के लिए इनोवेशन अवार्ड-2022 का एलान किया है। इसके लिए छात्रों को 30 अप्रैल तक आवेदन करना होगा।
मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश जायसवाल ने बताया कि इस इनोवेशन अवार्ड-2022 के लिए 18 साल तक के छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं। आयु निर्धारण एक जनवरी 2022 से होगा। कक्षा एक से 12वीं तक के छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य बाल्यावस्था में ही बच्चों में दिमाग में वैज्ञानिक सोच पैदा करना है।
इस प्रतियोगिता में 15 विजेताओं का चयन होगा। इसके लिए छात्रों को अपना नवाचारी लेख प्रधानाचार्य से प्रमाणित कराकर 30 अप्रैल तक दिल्ली डॉक से भेजना होगा। इसके लिए डाक के लिफाफे पर क्लास-2022 लिखना अनिवार्य होगा। इसके साथ आवेदन की सॉफ्ट कॉपी में सीएसआईआर के ईमेल पर भेजनी होगी। छात्र-छात्राएं व कॉलेज के प्रधानाचार्य संबंधित जानकारी सीएसआईआर की वेबसाइट से कर सकते हैं।
विजेताओं केे मिलने वाली धनराशि
प्रथम - एक लाख रुपये
द्वितीय 50 हजार रुपये
तृतीय 30 हजार रुपये
चतुर्थ 20 हजार रुपये
पांचवां 10 हजार रुपये
पुरस्कार की एलान सितंबर में नई दिल्ली में होगा। इसकी सूचना चयनित 15 विजेताओं को ही दी जाएगी। प्रोत्साहन राशि 26 सितंबर को वहीं पर वितरित होगी। इनके आने जाने और रुकने आदि का इंतजाम सीएसआईआर संस्था करेगी। सभी बोर्ड के छात्रों के आवेदन कराने के लिए डीआईओएस को निर्देशित कर दिया है। - डॉ. दिनेश कुमार मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी लखनऊ मण्डल