फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मोहम्मदी में गला रेतकर युवक की हत्या, सड़क किनारे पड़ा मिला शव

Sun, 11 Feb 2024 12:12 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के गांव महमदपुर कामी निवासी युवक शनिवार शाम को घर से निकला था। सुबह उसका शव सड़क किनारे पड़ा मिला। उसका गला कटा हुआ था। 
 
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह गांव बौआ के नजदीक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। गला काटकर युवक की हत्या की गई है। मृतक की शिनाख्त रामबरन यादव (34) के तौर पर हुई। रामबरन गांव महमदपुर कामी के रहने वाले थे। परिजनों से किसी भी रंजिश से इनकार किया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


गांव मोहम्मदपुर कामिनी निवासी 34 वर्षीय रामबरन यादव मोहम्मदी में एक निजी अस्पताल में कंपाउंडर थे। शनिवार रात अस्पताल से अपने एक साथी की बाइक से घर वापस जा रहे थे। साथी को उन्होंने मगरेना गांव में छोड़ दिया और उसकी बाइक लेकर घर चले गए। शनिवार सुबह बौआ गांव के पश्चिम मजरा गांव के पूरब सड़क किनारे तिराहे के पास उसका शव पड़ा मिला। 

बरेली बवाल: वीडियो फुटेज से हकीकत पता करने में जुटी पुलिस, एसएसपी बोले- जल्द की जाएगी आरोपियों की गिरफ्तारी
विज्ञापन

 
उनकी गर्दन कटी हुई थी। हाथों में घाव थे। तीन चार नाखून भी निकले हुए थे। सड़क किनारे शव मिलनने की जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। बताया गया कि उनकी बाइक सड़क के किनारे खड़ी थी। मृतक का मोबाइल भी गायब था। सूचना मिलते ही उनके परिजन पहुंच गए। पुलिस भी आ गई। पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


मृतक के पिता छोटेलाल और मां जदुरानी ने बताया कि उसकी किसी से रंजिश नहीं है। ना किसी से झगड़ा हुआ था। रामबरन पांच भाइयों में तीसरे नंबर के थे। उनकी मौत से पत्नी ममता का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके दो बेटे चार वर्षीय नन्हे और चार वर्षीय ह्रदेश है। दोनों मासूम के सिर से पिता का छाया छिन गया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें