फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: मां ने नहीं दिए रुपये तो चाकू घोंपकर मार डाला, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

Sun, 13 Aug 2023 06:35 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

मैलानी थाना क्षेत्र के संसारपुर में रुपये न देने पर युवक ने चाकू घोंपकर अपनी मां की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। आरोपी के खिलाफ मृतका के भाई ने तहरीर दी है। 
विज्ञापन
आरोपी युवक, मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के थाना मैलानी क्षेत्र के बोझिया गांव में रुपये न देने पर युवक ने रविवार को चाकू घोंपकर अपनी मां की हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। उधर, मृतक महिला के भाई ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


गांव बोझिया निवासी 22 वर्षीय मयंक और उसकी मां 48 वर्षीय सरला देवी रविवार सुबह घर पर ही थे। उसका पिता हरेंद्र और बड़ा भाई मजदूरी करने गया था। ग्रामीणों से घटना की जानकारी जुटाने के बाद पुलिस ने बताया कि मयंक ने अपनी मां से रुपये मांगे थे। मां के मना करने पर वह झगड़ने लगा। 

ये भी पढ़ें- हादसा या साजिश: ट्रैक्टर की टक्कर से टेंपो सवार युवक की मौत, झाड़ियों में फेंका शव; रातभर तलाशती रही पुलिस
विज्ञापन


बताया जाता है कि झगड़े के दौरान मयंक ने चाकू से अपनी मां पर हमला कर दिया। चाकू सरला के दाहिनी जांच के ऊपर लगा। अत्यधिक खून बह जाने से सरला की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या का पता चला तो पड़ोस के लोग जमा हो गए। सूचना पर मृतका का पति और बड़ा बेटा भी मौके पर पहुंच गए। 

विज्ञापन

मृतका के भाई ने दी तहरीर 

जानकारी मिलने के बाद सीओ गोला प्रवीण कुमार समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने छानबीन शुरू की। पुलिस ने महिला की हत्या के आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया। मृतका के भाई अजय कुमार निवासी कचनार कोतवाली मोहम्मदी ने पुलिस को तहरीर दी है।

ये भी पढ़ें- Shahjahanpur News: बाइक की डिग्गी में छिपाकर ले जा रहे थे एक करोड़ की अफीम, तीन तस्कर गिरफ्तार

अजय कुमार ने भांजे मयंक पर बहन सरलादेवी को प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाया है। आरोपी के पिता और भाई ने कुछ भी बताने से बचते रहे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। एएसपी नैपाल सिंह ने बताया कि सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें