उधर, परिजनों के आरोप पर प्रेमिका को हिरासत में लिया गया है। एसओ अनिल कुमार सैनी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। पिता ने उसकी प्रेमिका पर शक जाहिर किया है। शक के आधार पर प्रेमिका से पूछताछ जारी है।
तकिये से मुंह दबाकर हत्या की आशंका
अमित का शव आंगन में चारपाई से बंधा मिला। शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं दिखे। गले में बंधे दुपट्टे का दूसरा छोर चारपाई से बंधा था। कमरे में तख्त पर तकिया पड़ा मिला। इस पर थूक और लार काफी मात्रा में लगी मिली। आशंका है कि तकिये से मुंह दबाकर अमित की हत्या की गई है।