फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: लखीमपुर-अलीगंज मार्ग का जल्द होगा चौड़ीकरण, PWD मंत्री जितिन प्रसाद ने दिए निर्देश

Thu, 01 Jun 2023 04:26 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लोक निर्माण विभाग मंत्री जितिन प्रसाद ने बुधवार को 93 करोड़ की लागत से 25.6 किलोमीटर लंबी लखीमपुर-देवकली-अलीगंज मार्ग के चौड़ीकरण के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
दोनों मंत्रियों ने अफसरों के साथ बैठक की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव से पहले ही लखीमपुर खीरी जिले में सड़कों को दुरुस्त करने की कवायद शुरु कर दी गई है। सप्ताह भर में ही दोबारा खीरी पहुंचे लोक निर्माण विभाग मंत्री जितिन प्रसाद ने बुधवार को 93 करोड़ की लागत से 25.6 किलोमीटर लंबी लखीमपुर-देवकली-अलीगंज मार्ग के चौड़ीकरण के निर्देश दिए हैं। कहा कि वह हर जिले में जाकर निर्माण कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं।

विज्ञापन


पिछले सप्ताह मैगलगंज में 89 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण कर सप्ताह भर के भीतर ही पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद अपने तय कार्यक्रम के मुताबिक बुधवार दोपहर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचे। उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं। पदाधिकारियों ने पार्टी कार्यालय से सैदापुर मेडिकल कॉलेज की ओर जाने वाली जर्जर सड़क का मुद्दा उठाया। इस पर जितिन प्रसाद ने अफसरों को सड़क दुरुस्त कराने के आदेश दिए।

बैठक में एलआरपी से महेवागंज तक जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण की भी बात उठी। मंत्री ने उस पर भी जल्द काम कराने का आश्वासन दिया। कार्यकर्ताओं ने धौरहरा क्षेत्र की मल्लबेहड़ से रमियाबेहड़, रमियाबेहड़ से लौखनिया, मल्लबेहड़ से रमवापुर को जोड़ने वाली सड़क के निर्माण की भी बात की। इस पर मंत्री ने सहायक को सड़कों की जानकारी नोट कर उसे अफसरों को जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

गुणवत्ता से नहीं कोई समझौता- जितिन प्रसाद 

कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के साथ कलक्ट्रेट सभागार में अफसरों के साथ बैठक की। जितिन प्रसाद ने अधिकारियों से कहा कि सभी कामों का नियमित फॉलोअप हो। किसी भी कार्य में दो माह के भीतर अनुबंध गठन नहीं हुआ तो इसकी जवाबदेही तय होगी। 

इसकी डीएम खुद निगरानी करते हुए जवाबदेही तय करें। मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री ने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। जिले में आने वाले वर्षों के लिए कार्ययोजना बनी है, ताकि विकास प्रभावी तरीके से हो और विश्व स्तरीय सड़कें बन सके।
विज्ञापन

अधूरे काम छोड़ने का मुद्दा उठाया

समीक्षा बैठक के दौरान विधायक सौरभ सिंह सोनू ने बताया कि नीमगांव-सेहरुआ मार्ग पर ठेकेदार अधूरा काम छोड़कर चला गया। इस पर जितिन प्रसाद ने ठेकेदार पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। विधायक अमन गिरी ने गोला रिंग रोड बनाने का मुद्दा उठाया। अफसरों ने इस संबंध में तकनीकी पक्ष रखा। 

मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के जरिये मिले प्रस्ताव एजेंडे में शामिल किए जाएं। निर्माण कार्य मानक के हिसाब से कराए जाएं और कोई शिथिलता न बरती जाए। बैठक में बीजेपी जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, विधायक योगेश वर्मा, मंजू त्यागी, विनोद अवस्थी, नरेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें