पत्नी का फोन स्विच ऑफ
युवक के घर पर उसकी मां व पत्नी ही थीं। युवक ने 23 जुलाई को पत्नी के नंबर पर कॉल लगाई तो फोन स्विच ऑफ था। इस पर उसने अपनी मां से बात की तो उन्होंने पत्नी के मायके जाने की बात कही। जब वह ससुराल पहुंचा तो वहां भी पत्नी नहीं मिली। युवक ने ससुराल के लोगों से जानकारी की।
ससुराल के लोगों ने बताया कि विवाहिता का किसी से प्रेम प्रसंग है, जिसके साथ वह चली गई है। इससे युवक निराश होकर अपने घर वापस आ गया। उसने यहां आकर देखा तो 92 हजार के गहने और 20 हजार रुपये गायब थे। पीड़ित ने पुलिस से पत्नी को बरामद करने की गुहार लगाई है।