फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन न मिलने से स्वास्थ्य  कर्मचारी नाराज, सौंपा ज्ञापन

Sun, 26 Feb 2017 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
जिला अस्पताल के सभागार में की बैठक, 28 तक वेतन न मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की बनाई रणनीति
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की जिला इकाई के पदाधिकारियों ने रविवार को जिला अस्पताल सभागार में बैठक की, जिसमें जनवरी माह का वेतन नही मिलने पर नाराजगी जताई। पदाधिकारियों ने होली को ध्यान में रखते हुए 28 तक वेतन दिए जाने की मांग संबंधी ज्ञापन सीएमओ को सौंपकर राज्यपाल और विभागीय अधिकारियों को भी भेजा है। वेतन न मिलने पर एक मार्च से अग्रिम कार्यवाही करने की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए परिषद के जिलाध्यक्ष महंथ सिंह ने कहा कि फरवरी माह समाप्त होने को है, लेकिन अभी तक जनवरी माह का वेतन भी नहीं मिल सका है, जबकि होली भी करीब है। कहा कि वेतन न मिलने से कर्मचारियों को आर्थिक संकट से दो चार होना पड़ रहा है, जबकि इस संबंध में दस फरवरी को भी एक ज्ञापन सीएमओ को दिया गया था, लेकिन उन्होंने उस पर कोई संज्ञान नहीं लिया। पदाधिकारियों ने 28 फरवरी तक वेतन न मिलने पर एक मार्च से अग्रिम कार्यवाही करने की चेतावनी सीएमओ को दी है। उन्होंने कहा कि जिसकी जिम्मेदारी सीएमओ और जिला प्रशासन की होगी। इस मौके पर संगठन के पदाधिकारी और स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें