फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

Sun, 26 Feb 2017 10:48 PM IST
 अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
विज्ञापन
फाल्गुन महोत्सव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 खाटू श्याम मंदिर में दशम श्री खाटू श्याम फाल्गुन महोत्सव
विज्ञापन

 मोहल्ला किसान द्वितीय स्थित खाटू श्याम मंदिर में दशम श्री खाटू श्याम फाल्गुन महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। शनिवार की देर रात हुई भजन संध्या में दिल्ली से आए कलाकारों ने खाटू श्याम बाबा के भजन गाए। भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। रविवार को विशाल भंडारा हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।  
विज्ञापन

दशम श्री खाटू श्याम फाल्गुन महोत्सव 19 फरवरी से शुरू हुआ था, जिसमें पहले दिन निशान यात्रा निकाली गई थी। यात्रा ने नगर के विभिन्न मार्गो से गुजरते हुए खाटू श्याम मंदिर में वापस आकर विश्राम लिया। शनिवार की देर शाम भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें नैमिशारण्य के विवेक अग्रवाल और दिल्ली के शीतल पांडेय आदि कलाकारों ने खाटू श्याम बाबा के सुंदर-सुंदर भजन पेश किए। आलौकिक श्रृंगार, छप्पन भोग, सवामनी, अखंड ज्योति, भव्य दरबार के साथ ही फूलों की होली खेली गई। भजन संध्या में देर रात तक भक्तों की भीड़ जमी रही। रविवार को सुबह अमृत भोग भंडारा हुआ जिसमें भारी संख्या में भक्तों ने पहुंचकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें