फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने किया होलिका का पूजन

Thu, 05 Mar 2015 07:24 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
होली जलने से पहले महिलाओं ने श्रद्धा के साथ होलिका की पूजा अर्चना की। उन्होंने समाज की बुराइयां, समाज और परिवार के संकट, दुख आदि होली के साथ जलकर नष्ट हो जाने की प्रार्थना की। महिलाओं ने होलिका की परिक्रमा कर मखाने की माला, फूल, अक्षत, नारियल और गुलाल अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।  
विज्ञापन

शहर के मेला मैदान, हमदर्द दवाखाना के निकट, संकटा देवी, महाराजनगर, नई बस्ती, द्वारिकापुरी, शिवपुरी, अर्जुनपुरवा, हाथीपुर, गढ़ी रोड और पुरानी गल्ला मंडी समेत शहर में दर्जनों स्थलों पर स्थापित होलिका की महिलाओं ने श्रद्धा पूर्वक पूजा-अर्चना की। पूजा का यह सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया जो देर शाम तक जारी रहा। महिलाएं सज-धज कर होलिका की पूजा अर्चना करने पहुंची। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि परिवार के सारे दुख और संकट तथा समाज की बुराइयां होली में जलकर नष्ट हो जाएं।
मैलानी। होलिकादहन से पूर्व सुबह यहां अग्र समाज की महिलाओं ने मुख्य चौराहे पर लगी होली की परिक्रमा कर पूजा अर्चना की। साथ ही होलिका में मखाने की माला, बिटकुल, नारियल, जल, गुलाल आदि चढ़ाया और परिक्रमा कर होलिका में धागा लपेटा। पूजा अर्चना और परिक्रमा के बाद महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना होलिका माता से की। सुबह से ही मुख्य चौराहे की होलिका पर पूजा-अर्चना करने वाली महिलाओं की भीड़ शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें