फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1036 कटान पीड़ितों को दी गई सहायता

Thu, 05 Mar 2015 07:21 PM IST
पलियाकलां।
विज्ञापन
विज्ञापन
13 गांवों के करीब 1036 कटान पीड़ितों को मुआवजा बृहस्पतिवार को दिया गया। मुआवजा राशि के चेक राज्यसभा सदस्य रवि प्रकाश वर्मा, राज्य युवा कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष आरए उस्मानी, सपा जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल और पूर्व जिलाध्यक्ष शशांक यादव आदि कटान पीड़ितों को सौंपे।
विज्ञापन

बल्देव वैदिक इंटर कॉलेज में हुए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यसभा सदस्य रवि वर्मा ने कहा कि नदियों का कटान रोकने के लिए योजना बनाई जा रही है और जल्दी ही इसे अमल में लाकर जनता को राहत दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। कार्यक्रम को आरए उस्मानी, सपा जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल, धनंजय उपाध्याय, पूर्व जिलाध्यक्ष शशांक यादव, विधायक विनय तिवारी, विधायक रामसरन, पूर्व पालिकाध्यक्ष महमूद हुसैन खां, ब्लाक प्रमुख गुरुप्रीत सिंह जार्जी आदि ने संबोधित किया। इस दौरान एसडीएम एसपी सिंह, बीडीओ तेजवंत सिंह, नायब तहसीलदार राजू कुमार, तहसीलदार रमेश बाबू, सपा विधानसभा अध्यक्ष एम फुरकान अंसारी, रहीस अहमद, गौरव गुप्ता, जफर अहमद टीटू, अरुण कुमार, ओवेस खान आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें