फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: महिलाओं को उत्पाद बेचने के लिए मिला प्लेटफार्म

विज्ञापन
राजापुर में आकांक्षा स्टोर के उद्घाटन के बाद निरीक्षण करतीं कमिश्नर रोशन जैकब (बाएं से दूसरी) ड
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को अपने उत्पादों बेचने के लिए आकांक्षा स्टोर के नाम पर एक प्लेटफार्म मिल गया है। सोमवार को प्रदेश आकांक्षा समिति अध्यक्ष डॉ. रश्मि सिंह (आईएएस), आयुक्त लखनऊ मंडल डॉ. रोशन जैकब व डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने राजापुर चौराहे के पास नवनिर्मित आकांक्षा स्टोर का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश आकांक्षा समिति की अध्यक्ष डॉ. रश्मि ने कहा कि लखीमपुर की महिलाएं अब अपने उत्पादों को बेहतर मंच पर प्रदर्शित कर सकेंगी और रोजगार के नए अवसर प्राप्त करेंगी। समिति का यह प्रयास महिला उद्यमिता को नया आयाम देने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है।
आयुक्त लखनऊ मंडल डॉ. रोशन जैकब ने कहा कि महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए आकांक्षा स्टोर एक क्रांतिकारी कदम है। यह न केवल महिला उद्यमियों को आगे बढ़ने का अवसर देगा, बल्कि स्थानीय बाजार को भी मजबूती देगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को स्वावलंबन और आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में नए अवसर देगा।
विज्ञापन

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने बताया कि आकांक्षा स्टोर के संचालन की जिम्मेदारी विकास प्रेरणा संकुल स्तरीय समिति (सीएलएफ) को सौंपी गई है। स्टोर दो पालियों में संचालित होगा। प्रथम सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक। द्वितीय दोपहर तीन बजे से रात आठ बजे तक। प्रत्येक पाली के लिए एक सेल्स पर्सन और एक कैशियर कम स्टोर मैनेजर की नियुक्ति की गई है। समूहों को न केवल बाजार तक सीधी पहुंच मिलेगी, बल्कि उनके उत्पादों का उचित मूल्य भी मिलेगा।
कार्यक्रम के दौरान स्वयं सहायता समूह की नकहा से सावित्री देवी, बांकेगंज से शफीका, फूलबेहड़ से गीता देवी, पलिया से कौशल्या देवी, मोहम्मदी से तबस्सुम और लखीमपुर से रिशू वर्मा ने हस्तशिल्प, बुनाई, बनाना फाइबर उत्पाद, गोबर से बने उत्पाद, मसाले निर्माण और सिलाई कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सीडीओ अभिषेक कुमार व एडीएम संजय सिंह सहित अन्य अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें