फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मितौली में गला दबाकर की थी महिला की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में गन्ने के खेत में मिला था शव
विज्ञापन

पति ने दर्ज कराई रिपोर्ट, पुलिस ने दो को पकड़ा
मितौली। गन्ने के खेत में सोमवार की शाम संदिग्ध हालात में मिले महिला के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। इसमें महिला की गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। मृतका के पति ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने दो संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए पकड़ा है।
सोमवार की सुबह मितौली निवासी सोनू राठौर की पत्नी पुष्पा (28) करीब दस बजे घर से खेत पर घास काटने गई थी। काफी देर तक जब वह नहीं लौटी तो परिजन ने उसकी तलाश शुरू की। मितौली कस्बे के बाहर एक गन्ने के खेत से महिला का संदिग्ध हालात में शव बरामद हुआ था। पति की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। फिलहाल घटना में किसी करीबी का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस हर स्तर से जांच कर रही है।
विज्ञापन

एसपी विजय ढुल, एएसपी अरुण कुमार सिंह ने भी घटनास्थल का मुआयना किया था। स्वान दस्ता, व फोरेंसिंग टीम भी मौके पर पहुंची थी। एसपी ने एडिशनल एसपी के नेतृत्व में पांच टीमें खुलासे के लिए लगाई थीं।
विज्ञापन

घटना के खुलासे के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं। दो संदिग्ध लोगों को उठाया गया है। उनसे पूछताछ चल रही है। क्राइम ब्रांच की टीम भी लगी हुई है। जल्द ही घटना का सही खुलासा किया जाएगा। - संदीप सिंह, सीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें