फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: आधी रात घर में चारपाई पर मिला विवाहिता का शव, गला दबाकर हत्या का आरोप

Fri, 24 May 2024 12:29 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी के भैरमपुर मजरा बैरिया में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव बृहस्पतिवार की रात घर में चारपाई पर मिला। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी है। 
विज्ञापन
विवाहिता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी जिले के पढुआ थाना क्षेत्र के भैरमपुर मजरा बैरिया में बृहस्पतिवार रात विवाहिता का शव उसी के घर में चारपाई पर मिला। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज की खातिर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने छानबीन कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


भैरमपुर कठौहा मजरा बैरिया निवासी धर्मेंद्र सिंह की 25 वर्षीय पत्नी हरप्रीत कौर का शव बिस्तर पर मिला। महिला का इसी गांव में कुछ दूरी पर मायका है। मायके वालों का आरोप है कि दहेज की खातिर आए दिन ससुराल वाले महिला को प्रताड़ित करते थे। 

गला दबाकर हत्या का आरोप 
महिला के पिता जगजीत सिंह के मुताबिक रात ढाई बजे समधी गुरुपाल सिंह ने उन्हें कॉल कर बताया कि हरप्रीत को कुछ हो गया है। मौके पर जाकर देखा तो चारपाई पर हरप्रीत का शव मिला। पिता के मुताबिक उसके गले पर निशान थे। जिससे लगता है कि उसको गला दबाकर मारा गया है। 

विज्ञापन

एसओ हरिकेश राय ने बताया कि परिजनों ने तहरीर दी है। मौत कैसे हुई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। हरप्रीत कौर की शादी पांच साल पहले धर्मेंद्र सिंह के साथ हुई थी। एक तीन साल की लड़की गुरलीन और दो साल का बेटा गुरुमंत सिंह है। घटना के बाद दोनों बच्चे नाना के घर चले गए हैं।
 
विज्ञापन

पहले भी जहर देकर मारने की हुई थी कोशिश
भैरमपुर बैरिया में विवाहिता की मौत के मामले में कई बातें सामने आ रही हैं। पिता जगजीत सिंह के मुताबिक एक महीना पहले उनकी बेटी हरप्रीत कौर को ससुराल में जहर देकर मारने की कोशिश की गई थी। आरोप है कि जहर खिलाने के बाद जब तबीयत बिगड़ी तो इलाज करवाया। मायके वालों ने जब कार्रवाई कराने की बात कही तो दबाव बनाकर समझौता कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें