वीडियों में दिख रहे तीनों युवकों की तलाश पुलिस कर रही थी। पुलिस उन्हें पकड़ पाती, इससे पहले ही मंगलवार को परिजनों ने दो को धर दबोचा और पुलिस को सौंप दिया। दोनों से कोतवाली पुलिस ने पूछताछ करते हुए तीसरे साथी की तलाश शुरू कर दी है। तीसरे आरोपी की तलाश में टीमें गठित कर दी गई हैं। छात्रा के परिजनों का आरोप है कि इन्हीं युवकों ने छात्रा को ट्रेन के आगे धक्का दिया है।
रिपोर्ट में सिर, गर्दन और हाथ में चोट का जिक्र
परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम पैनल से कराने और वीडियोग्राफी की मांग की थी। मंगलवार की सुबह छात्रा के शव का पैनल से पोस्टमार्टम कराया है। सूत्रों के अनुसार छात्रा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके सिर, गर्दन और हाथ में चोट की बात आई है। चिकित्सकों ने स्लाइड बनाकर जांच के लिए भेजी है।
कोतवाली सदर के प्रभारी अंबर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में तीन युवक नजर आए हैं। दो से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी रिपोर्ट नहीं मिली है।