फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कोतवाली सदर के राजापुर चौकी क्षेत्र के गांव राजापुर में शनिवार को एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। 22 वर्षीय शांति का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं मृतका के पिता श्यामलाल ने पति समेत ससुरालीजनों पर हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने मृतका के पति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

राजापुर गांव निवासी शिवा वर्मा ने दो वर्ष पूर्व गांव की ही अनुसूचित जाति की शांति से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद दोनों के संसर्ग से एक बच्चे का जन्म हुआ, जो अभी तीन माह का है। बताते हैं कि शनिवार की सुबह करीब 10 बजे शांति का शव फंदे से लटका होने की जानकारी परिजनों को हुई, जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, लेकिन मृतका के पति व ससुरालीजनों ने मायके पक्ष को सूचना नहीं दी। पड़ोसियों से जानकारी मिलने पर मृतका का पिता श्यामलाल लड़की की ससुराल पहुंचा। श्यामलाल ने बताया कि मौके पर चूड़ियां टूटी हुई दूर तक पड़ी थी, जिससे आशंका जताई कि शांति की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया। इसलिए ससुरालीजनों ने मायके वालों को सूचना नहीं दी। प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें