फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: कमरे में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, एक साल पहले हुई थी शादी, हत्या का आरोप

Tue, 18 Jun 2024 10:56 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी जिले के गांव सिंहौना में एक विवाहिता का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। मायके के लोगों ने ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है। इस पर पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विवाहिता के घर के बाहर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी जिले के सिंगाही थाने के गांव सिंहौना निवासी लवकुश की पत्नी शिल्पी (20) का शव मंगलवार तड़के कमरे में फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंचे ढखेरवा खालसा निवासी मायका पक्ष  के लोगों ने हत्या के बाद शव लटकाने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक एक साल पहले शिल्पी की शादी लवकुश के साथ हुई थी। मायका पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन उसकी पिटाई कर अतिरिक्त दहेज मांग रहे थे। मायके वालों ने बताया कि रात में बेटी ने फोन पर बताया कि मायके वाले दहेज लाने के लिए पिटाई कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार तड़के ही मायके वाले बेटी की ससुराल पहुंच गए। यहां कमरे में फंदे से शिल्पी का शव लटका मिला। मायके वालों की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। एसओ अमित सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट लिखी जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें